धौनी ने गर्व से किया सीना चौड़ा, साक्षी की नजाकत के लोग हुए कायल

धौनी ने गर्व से किया सीना चौड़ा, साक्षी की नजाकत के लोग हुए कायल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी को सोमवार को पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान साक्षी धौनी की नजाकत के लोग कायल हो गए। धौनी जहां लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी में पहुंचे और आर्मी अंदाज में ही सम्मान ग्रहण किया, तो वहीं इस दौरान साक्षी की नजाकत पर लोगों की नजरें ठहर गईं।

धौनी के लिए 2 अप्रैल की तारीख सुपर लकी साबित हो चुकी है, एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार। इसी तारीख को सात साल पहले उनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप खिताब जीता था और इसी तारीख पर इस साल उन्हें पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया।

आपको बता दें कि इंडियन आर्मी में धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि मिल चुकी है। जब क्रिकेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी के नाम की घोषणा की गई तो वो आर्मी स्टाइल में पहुंचे। धोनी का अंदाज देखकर पूरा राष्ट्रपति भवन तालियों से गूंज उठा।

इस दौरान साक्षी धौनी के एक्सप्रेशन भी कैमरे में कैद हुए। साक्षी खुद भी धौनी का ये अंदाज देखकर कुछ हैरान और बहुत ज्यादा खुश नजर आईं। साक्षी इस दौरान पीली साड़ी में नजर आईं।

धौनी को क्रिकेट के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया लेकिन वो बिल्कुल अलग रंग में नजर आए। धौनी के फैन्स ने भी उनके लिए शानदार ट्वीट्स किए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up