प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया क्वांटिको का POSTER

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया क्वांटिको का POSTER

बॉलीवुड से हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से ‘क्वाटिंको’ के सीजन 3 में नजर आने वाली हैं। एलेक्स पेरिश के किरदार में प्रियंका आपको फिर नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका ने क्वांटिको से खास पहचान बनाई हैं। पिछली दोनों सीरीज में प्रियंका का काम काफी पसंद किया गया है। और फैंस उनके सीजन 3 का इतंजार भी बेसब्री से कर रहे थे। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। बता दें कि क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग हाल ही में न्यूयॉर्क में पूरी हुई है। जिसके बाद वहां से ब्रेक लेकर प्रियंका कुछ दिन के लिए इंडिया वापस लौट आईं थीं। प्रियंका के एफबीआई एजेंट के किरदार को दुनिया भर में काफी पसंद किया गया था। हाल ही में प्रियंका ने शो का पोस्टर जारी कर दिया है। और शो 26 अप्रैल से एबीसी पर टेलीकास्ट होने जा रहा है।

बता दें कि इस शो की शूटिंग अभी बाकी है। फिलहाल प्रियंका ‘क्वांटिको 3’ की शूटिंग के लिए आयरलैंड में हैं। इस शो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘नई टीम, नई चुनौतियों और नए ट्रिक्स के साथ एबीसी क्वान्टिको, नया सीजन पूरी तरह से रोमांच और सरप्राइज से भरा हुआ है। आपकी स्क्रीन पर 26 अप्रैल से आएगा एबीसी क्वान्टिको।’ इसके नए सीजन में 13 एपिसोड होंगे। हालांकि ये पहले दोनों सीजन के मुकाबले कम है। ‘क्वान्टिको’ सीजन 1 और सीजन 2 में 22 एपिसोड थे।

प्रियंका ग्लोबल एक्ट्रेस बन गईं है और इस सीरियल के अलावा उनके पास हॉलीवुड की दो फिल्में हैं। ये फिल्में है ‘ए किड लाइक जेक’ और ‘इजन्ट इट रोमांटिक’। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका इन दोनों प्रोजेक्ट्स से समय निकाल कर भारत मई में लौटेंगी और अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म के लिए काम करेंगी। प्रियंका ने आखिरी बार साल 2016 में प्रकाश राज की फिल्म ‘जय गंगाजल’ में काम किया था। अभी फिलहाल उनके अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक खबर नहीं मिली है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up