भारत बंद का ट्रेनों पर काफी असर रहा। 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा। सुबह धनबाद से रवाना हुई ये ट्रेन जसीडीह तक गयी और वहीं से इसे वापस धनबाद भेजा गया। इसके अलावा फिरोजपुर कैंट से धनबाद आने वाली 13308 लुधियाना एक्सप्रेस सोमवार को लगभग 12 घंटे की देरी से धनबाद पहुंची। ये ट्रेन सुबह 4.55 के बजाय शाम पांच बजे धनबाद आयी। धनबाद पहुंचने में देरी के कारण धनबाद से रवाना होने वाली 13307 लुधियाना एक्प्रेस सोमवार को रात 9.21 बजे के बजाय रात 1.00 बजे खुली।
आज नहीं आएगी देहरादून हावड़ा
बंदी के कारण 13010 डाउन देहरादून हावड़ा एक्स को सोमावर को रद्द कर दिया गया। मंगलवार की रात ये ट्रेन धनबाद नहीं आएगी। इसके अलावा हावड़ा से गांधीधाम जाने वाली 12938 गरबा एक्स सोमवार को हावड़ा से लेट खुलेगी।
इन ट्रेनों को रास्ते में रोका गया
– 12314 नयी दिल्ली सियालदह राजधानी शर्माटांड में सुबह 5.12 से 7.35 तक रूकी रही।
– 12302 नयी दिल्ली हावड़ा राजधानी कोडरमा में तड़के 5.32 से 7.35 तक।
– 20818 नयी दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी गझंडी में सुबह 6 से 7.35 तक।
– 07006 दरभंगा सिकंदराबाद दिलवा में तड़के 5.35 से 7.30 तक।
– 13308 फिरोजपुर धनबाद लुधियाना एक्स गया में सुबह 10.55 से दोपहर 1.12 तक।
– 12988 अजमेर सियालदह कष्ठा में 11.44 से 1.20 तक।