फरार घोषित मुख्य आरोपी अनिल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

फरार घोषित मुख्य आरोपी अनिल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

बिहार के औरंगाबाद में हुए उपद्रव के मामले में फरार घोषित किए गए मुख्य आरोपी अनिल सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अनिल सिंह करीब 8 बजे पुलिस से छुपते-छुपाते हुए कोर्ट पहुंचे और अपने वकील के माध्यम से सरेंडर कर दिया। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं लग पाई।

जानकारी के अनुसार, रविवार को नगर थाना पुलिस ने महाराजगंज रोड निवासी कुंडा हाउस, अनिल सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया था। इसके बाद से ही उनके सरेंडर के कयास लगाए जा रहे थे। सरेंडर के बाद अनिल सिंह ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है। जुलूस में किसी तरह की कोई गड़बड़ी उनके द्वारा नहीं की गई है। इसके अलावा वे न तो किसी अखाड़ा के उस्ताद हैं और ना ही कोई लाइसेंस उनके नाम से जारी हुआ है। वे केवल प्रशासन की साजिश का शिकार हुए हैं।

उन्होंने पुलिस कस्टडी से भागने की बात को भी खारिज कर दिया। अनिल ने कहा कि पुलिस किसी तरह का कोई कागजी साक्ष्य उनकी गिरफ्तारी से संबंधित दिखा दे तो वे इसे मान लेंगे। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी और पुलिस ने उनके भागने की झूठी कहानी रच कर एक नई प्राथमिकी दर्ज कर दी।

 सरेंडर के बाद अनिल सिंह को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में वकील मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के पास इन आरोपियों के द्वारा किसी तरह का कोई तोड़फोड़ करने और आगजनी करने से संबंधित वीडियो फुटेज है तो उसे दिखाए। यह केवल फंसाने की साजिश थी और उक्त आरोपियों को कोर्ट से न्याय अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर अनिल सिंह की मां भी पहुंची और कहा कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up