IPL का ये संयोग कर रहा है इशारा, इस बार चैंपियन बनेगी विराट की RCB,

IPL का ये संयोग कर रहा है इशारा, इस बार चैंपियन बनेगी विराट की RCB,

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां सीजन शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है। इस सीजन का पहला मैच 7 अप्रैल को खेला जाना है। आईपीएल का एक ऐसा संयोग है, जो इशारा कर रहा है कि इस बार चैंपियन विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम बनेगी।

लेडी लक ने इससे पहले महेंद्र सिंह धौनी, गौतम गंभीर और डेविड वॉर्नर की किस्मत चमकाई है और ऐसा लग रहा है इस बार विराट की किस्मत का ताला भी खुलेगा।

जानिए क्या है वो खास संयोग

2010 में महेंद्र सिंह धौनी ने साक्षी से शादी की थी और इसके बाद 2011 में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खिताबी जीत दर्ज की। इसके बाद 2011 में गौतम गंभीर और नताशा की शादी हुई और 2012 में गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल खिताब जीता।

डेविड वॉर्नर के लिए भी लेडी लक ने खूब काम किया था। 2015 में उन्होंने शादी की और 2016 में उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल खिताब जीता। अब 2017 में विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी रचाई है, ऐसे में ये संयोग इशारा कर रहा है कि इस साल विराट की कप्तानी में आरसीबी चैंपियन बन सकती है।

आगे जानें कैसा हो सकता है आरसीबी का प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन

संभावित प्लेइंग-11: ब्रेंडन मैक्कलम, मनन वोहरा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, क्रिस वोक्स, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, कोरी एंडरसन, वॉशिंगटन सुंदर।

आरसीबी की टीम भी इस बार काफी संतुलित नजर आ रही है, ऐसे में उनके खिताब जीतने की उम्मीद और प्रबल हो जाती है। नाथन कूल्टर नाइल चोटिल होकर

आईपीएल-11 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आरसीबी ने कोरी एंडरसन को टीम में शामिल किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up