बॉलीवुड एक्ट्रे्स अनुष्का शर्मा इन दिनों दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुई-धागा’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में शूटिंग से ब्रेक लेकर वो अपने पति विराट कोहली से मिलने पहुंचीं जो इस वक्त दिल्ली में ही हैं और आईपीएल की तैयारियों में बिजी हैं
दिल्ली में है अनुष्का का ससुराल…
आपको याद दिला दें कि अनुष्का का ससुराल भी दिल्ली में ही है। दरअसल, विराट दिल्ली के ही रहने वाले हैं। लेकिन अनुष्का की खातिर वो मुंबई शिफ्ट हो गए ताकि उनका काम आसानी से हो सके।
2 दिन रहेंगे साथ…
अनुष्का और विराट अगले 2 दिनों तक साथ रहेंगे। दरअसल, पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधे अनुष्का और विराट के पास उनके बिजी शेड्यूल के चलते एक दूसरे के साथ समय गुज़ारने का वक्त ही नहीं है। जिसके चलते अनुष्का ‘सुई-धागा’ की शूटिंग से फ्री होकर तुरंत दो दिन की छुट्टी लेकर विराट के पास चली गई।
आगे पढ़िए करीब इस वजह से 2 महीने तक अलग रहेंगे दोनों…
अनुष्का विराट के साथ अभी समय बिताना चाहती हैं, क्योंकि IPL शुरू होने वाले हैं और फिर विराट मई तक उसी में बिजी रहेंगे। दूसरी तरफ अनुष्का भी बॉलीवुड फिल्म सुई धागा और ज़ीरो की शूटिंग में बिजी रहेंगी। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने करने का बहुत कम मौका मिलेगा।
दोनों ने पिछले साल इटली में जाकर शादी की थी। हालांकि वह अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते थे लेकिन यह बात मीडिया में फैल गई और जिसे बाद में उन्होंने खुद भी मीडिया के सामने इस बात का खुलासा कर दिया।