पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह पर कोरोना का हमला ,पीजीआई  में भर्ती

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह पर कोरोना का हमला ,पीजीआई में भर्ती

लखनऊ,संवाददाता | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को भी सोमवार को कोरोना वायरस ने अपनी ज़द पर लेते हुए उन्हें पॉजिटिव कर दिया है | गरीब हो या अमीर, नेता हो के पत्रकार ,कोई ऐसा नहीं जिसे ये खौफनाक कोरोना वायरस अपनी दहशत के ज़हर से डस न रहा हो | हालाँकि ये पहला वायरस है जो इस बार नेताओं को अपने निशाने पर लेता हुआ नज़र आ रहा है | इसी कड़ी में कल्याण सिंह भी हलके बुखार आने के बाद हुई जांच में कोरोना पॉसिटिव पाए गए हैं | लखनऊ के माल एवेन्यू में निवास कर रहे कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था | स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका नमूना लिया था | कल उनकी जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज उनको भर्ती कराया गया है | संजय गांधी पीजीआई में वह फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में अपना इलाज करा रहे हैं | सूत्र बताते हैं कि फिलहाल उनको कोई विशेष परेशानी नहीं हो रही है है |

कल्याण सिंह के स्वास्थ के संबंध में उनके पोते और यूपी सरकार में मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती करा दिया गया है | कोविड 19 के कोई लक्षण नजर नहीं आने के बावजूद सावधानी बरतने के लिए टेस्ट कराया गया जो पॉजिटिव आया है |

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up