एलियन का नहीं था चिली में मिला छह इंच का कंकाल,

एलियन का नहीं था चिली में मिला छह इंच का कंकाल,

चिली में एक खुदाई के दौरान मिला छह इंच का बेहद छोटा कंकाल एलियन का नहीं है। इस पर अब तक हुए तमाम अध्ययनों के बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं। विशेषज्ञ अब इस कंकाल पर नए सिरे से अध्ययन करेंगे। हड्डियों के डीएनए अध्ययन से पता चलता है कि अवशेष वास्तव में इनसान के हैं।

यह कंकाल 2003 में चिली के अटाकामा में मिला था। अध्ययन के दौरान पता चला था कि इस कंकाल में सिर्फ 10 पसलियां हैं। कई अध्ययनों के बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह एक लड़की का कंकाल है जो बौनी थी। कैलिफोर्निया, सैन फ्रांसिस्को और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने आनुवंशिक परीक्षणों के आधार पर यह दावा किया है। उनका कहना है कि इस लड़की की मौत 40 साल पहले हुई थी। इस कंकाल को स्पेन में एक कलेक्टर ने खोजा था। यह कंकाल नाइट्रेट की खदान के पास से बरामद हुआ था।

कंकाल को देखकर वैज्ञानिकों का अनुमान है कि लड़की की उम्र छह से आठ साल के बीच रही होगी, जब उसकी मृत्यु हुई। यूसीएसएफ के एक शोधकर्ता संचीता भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें लड़की के डीएनए में 64 जीन मिले, जिनके हानिकारक होने की आशंका थी। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्ची में विकृति नाइट्रेट के कारण हो सकती है। आनुवांशिक विश्लेषण के बावजूद लड़की की खोपड़ी एक रहस्य बनी हुई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up