लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान एक विशाल यज्ञ है। 130 करोड़ देशवासियों की सहभागिता से ही यज्ञ पूर्ण होगा। हमें लोकल के लिए वोकल होना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा की हम अपने घर में जो भी समान लेकर आए वह देश में ही निर्मित किया गया हो, यह हम सभी की आत्मनिर्भरता, आत्मबल और आत्म विश्वास से ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 6 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य सर्वोपरि रहा है। हमें मोदी जी के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है और आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने देश की दूसरे देशों पर निर्भरता कम से कम करने का हर संभव प्रयास करना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार-2 की पहली वर्षगांठ पर सरकार के ऐतिहासिक निर्णय, सरकार के सेवा कार्य तथा जनकल्याणकारी योजनाओं व एकात्ममानववाद की शास्वत विचारधारा के साथ सेवा व सहयोग के कार्यो से जुडेघ् व्यक्तियों के साथ डिजिटल माध्यम से जनसंवाद करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक चेतना ही आपदाकाल में संघर्ष करने का साहस देती है। श्री सिंह ने धार्मिक आयोजन, सामाजिक संगठन, भोजन वितरण आदि सेवा व सहयोग के पुनीत कार्यों से जुड़े व्यक्त्यिों से संवाद करते हुए कहा कि भारत युगों-युगों से अपने कृतित्व से मार्गदर्शन देता रहा है। आज कोविड-19 की महामारी के समय सामाजिक सेवा के कार्यो से जुडेघ् आप सभी लोग निष्ठा के साथ सेवा कार्यो से जुडे हुए हैं। मनुष्य का सेवा भाव उसे भ्रतृत्व भाव से जोड़ता है, जो समस्त प्राणियों को आत्मस्वरूप समझता है तथा सभी के हित में तत्पर रहता है। सेवा की भावना केवल मानव समाज तक सीमित नहीं बल्कि सम्पूर्ण प्राणियों की सेवा करना धर्म है। उन्होंने संवाद करते हुए कहा कि सेवा परमों धर्मः तथा नर सेवा-नारायण सेवा के मंत्र के साथ आप काम कर रहे है। पूरी दुनिया के सामने कोरोना के कारण बड़ी चुनौतियां खड़ी हुई हैं। सभी देश अपने नागरिकों की जिन्दगी बचाने के लिए अनेक प्रयास कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए समय पर सही निर्णय लिए जिसका परिणाम है की विश्व भारत के निर्णयों की प्रशंसा कर रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रूपये के आत्मनिर्भर भारत पैकैज से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ऐतिहासिक घोषणा की है, जिससे भावी भारत के संकल्पों को लेकर 21वीं सदी हिन्दुस्तान की सदी बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। यह महामारी देशवासियों को जोड़ने का संदेश लेकर आई है और इसके साथ ही नए अवसर भी सृजित है। सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के लिए अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, प्रणाली, युवा आबादी या शक्ति और मांग को रेखांकित किया है। आर्थिक पैकैज में प्रवासियों, किसानों, छोटे कारोबारियों, रेहड़ी व पटरी वालों तथा गरीबों की आर्थिक उन्नति के उपायों की व्यवस्था की गई है। 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों के लिए 3 महीनें मुफ्त राशन, रेहड़ी पटरी वालों के लिए ऋण सुविधा, किसानों के लिए अतिरिक्त आपातकालीन कार्यशील पूंजी, कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए निवेश की घोषणा सहित डेयरी, हर्बल खेती, किसान सम्मान निधि, मुद्रा लोन के द्वारा समाज के हर वर्ग की आर्थिक समृद्धि से राष्ट्र की समृद्धि का खाका खीचा गया है। वहीं कोयला, खनिज, रक्षा उत्पादन, नागरिक उड्यन, बिजली क्षेत्र, सामाजिक आधारभूत ढांचा, अंतरिक्ष व परमाणु ऊर्जा के ढांचागत सुधारों के लिए आधारभूत योजना बनाई गई है। सभी जिलों में संक्रामक रोगों क अस्पताल व ब्लाक स्थापित है तथा महामारियों के प्रबंधन के लिए सभी जिलों और ब्लाक स्तर पर लैब तथा जन स्वास्थ्य ईकाईयों को निर्मित किया जाएगा। भूमि, श्रम और कानून सुधार, खेती से जुड़ी समूची आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त बनाना, सरल-स्पष्ट एवं अच्छे कानून, सक्षम एवं समर्थ संसाधन, मजबूत वित्तीय व्यवस्था, मेक इन इण्डिया का सशक्तिकरण तथा निवेश आकर्षित करने लिए प्रोत्साहन की नीति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेगी। उन्होंने कहा यह आर्थिक पैकैज हमारे कुटीर उद्योग, गृहउद्योग, लघुउद्योग एवं एमएसएमई के सशक्तिकरण के लिए है। यह आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक व किसान के लिए है जो दिन रात परिश्रम कर रहा है। श्री सिंह ने अदम्य राजनीतिक साहस के साथ लिए गए मोदी के कड़े व बड़े फैसले पर कहा कि पिछले एक वर्ष में मोदी सरकार -2 ने करोड़ों देशवासियों की आंकाक्षों को पूरा किया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए को समाप्त करके देश की एकता और अखण्डता को मजबूती दी है। नागरिकता संशोधन कानून से पाकिस्तान, बांगलादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना झेलकर भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे हिन्दु, सिख, बौद्ध आदि को नागरिकता देने का काम किया। राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। तीन तलाक पर कानून लाकर देश की मुस्लिम महिलाओं के गरिमापूर्ण जीवन व सम्मान को सुनिश्चित किया है। 3840 श्रमिक ट्रेनों द्वारा 52 लाख से अधिक मजदूरों को उनके घर पहुंचाया गया। कोरोना योद्धा व स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 50 लाख रूपये का बीमा कवर, 20 करोड से अधिक महिला जनधन खाता धारकों को तीन माह तक 500 रूपये की सहायता राशि, उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस सिलेण्डर, 2 करोड़ 82 लाख वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं व दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता, लाॅकडाउन के बाद 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो गेहॅू-चावल व एक किलो दाल का निःशुल्क वितरण की व्यवस्था की गई। श्री सिंह ने वर्चुअल संवाद में उपस्थित सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 130 करोड़ देशवासियों की जनशक्ति का संकल्प आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगा। सभी से निवेदन है कि मास्क अवश्य पहने, सेनेटाइजर का उपयोग करें, हाथ धोते रहे, दो गज की दूरी बनाये रखे तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का पालन करे। संचालन प्रदेश मंत्री संजय राय ने किया।
You are Here
- Home
- आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी की सहभागिता जरूरी: स्वतंत्र देव सिंह