अर्पित मंडल के लिए यह एक सपने के साकार होने जैसा है। दरअसल मुंबई पुलिस ने 7 साल के अर्पित को एक दिन के लिए पुलिस इंस्पेक्टर बनाया। पुलिस की इस अनोखी पहल की ट्विटर पर काफी तारीफ हो रही है।
दरअसल अर्पितका सपना एक पुलिस इंस्पेक्टर बनने का है लेकिन 7 साल का अर्पित कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है। इसलिए अर्पित की इच्छा पूरी करने के लिए मुंबई पुलिस ने यह पहल की। अर्पित को एक दिन के लिए मुलुंड पुलिस स्टेशन पर एक दिन का चार्ज उसे दिया गया। दिन भर में उसने देखा कैसा पुलिस का काम होता है। यही नहीं अर्पित पुलिस की कुर्सी पर भी बैठे।
मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी ट्विटर हैंडल पर दी है। इसके साथ ही अर्पित की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। मुंबई पुलिस और मेक ए विश इंडिया फाउंडेशन ने मिलकर यह कदम उठाया है।