लखनऊ। कांग्रेस द्वारा 1000 बसों को चलवाने की अनुमति देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। प्रियंका ने कहा है कि ‘कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए आपको धन्यवाद।’प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बता दें कि इससे कुछ घंटे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें हजारों मजदूर परमिशन के लिए धक्का मुक्की कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘कल हमने 1000 बसों से सहयोग देने की बात की..बसों को उप्र बॉर्डर पर लाकर खड़ा किया तो यूपी सरकार को राजनीति सूझती रही और हमें परमिशन तक नहीं दी।
