लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सदर से बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिरोही का लंबी बीमारी की वजह से दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया। पिछले 9 फरवरी से बीमारी के चलते वे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। वे लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने उनके मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।वीरेंद्र सिरोही बुलंदशहर सदर से विधायक थे व पूर्व में कैबिनट मंत्री भी रहे चुके थे। वीरेंद्र सिरोही का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 10 बजे तक बुलंदशहर पहुंचने की संभावना है। बता दें कि वीरेंद्र सिरोही बुलंदशहर सदर से भाजपा विधायक थे और पूर्व में कैविनेट मंत्री भी रह चुके है। 2019 का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपने स्वागत समारोह में कहा था कि पुलिस को खुली छूट है गुंडे बदमाशों के ऊपर तुरंत कार्रवाई करें। अपने ट्वीट संदेश में सीएम ने कहा कि मैं प्रभु श्री राम से प्रर्थना करता हुं कि उनको अपने चरणों में स्थान दें।
