रविदास जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में शोभायात्रा का किया गया आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संत शिरोमणि रविदास की जयन्ती के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ करते नजर आए। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित शोभायात्रा में जीपीओ स्थित महात्मा गांधी एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रसाद बांट कर जयंती मनाई। इसके साथ ही संत शिरोमणि के मंदिर में पूजन वंदन के बाद शोभा यात्रा का समापन किया गया। संत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि शोभा यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कांग्रेसी कर रहे है। उन्होंने समाज को देश को दुनिया को संदेश दिया था कि आपसी भाईचारा कितना फायदेमंद होता है। लेकिन आज के समय में लोगों के बीच में एक दूसरे को बांटने का प्रयास निरंतर रूप से चालू है। कुछ खास तरह के लोगों के द्वारा लगातार भ्रम की स्थिति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कांग्रेसी कार्यकर्ता कर रहे हैं। एक एक कांग्रेसी कार्यकर्ता का प्रयास लगातार लोगों में भाईचारा को बढ़ावा देने का रहेगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up