यशवंत सिन्हा की अगुआई में लखनऊ पहुंची गांधी शांति यात्रा

यशवंत सिन्हा की अगुआई में लखनऊ पहुंची गांधी शांति यात्रा

लखनऊ। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई गांधी शांति यात्रा सोमवार को लखनऊ पहुंची। समाजवाद पार्टी कार्यालय में सुबह से ही गांधी शांति यात्रा के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। भारतीय जनता पार्टी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में 9 जनवरी 2020 को मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से शुरू हुई यात्रा रविवार को इटावा पहुंची थी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अगुआई में जिसका जोरदार स्वागत हुआ था। दोपहर बाद सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता भी होगी, जिसमें यशवंत सिन्हा और अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। एनसीपी नेता शरद पवार ने गांधी शांति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा का मकसद देश भर में घूम-घूम कर एनआरसी और सीएए के विरोध में लोगों को जागरूक करना है। गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई गांधी शांति यात्रा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा होते हुए 30 जनवरी 2020 को राजघाट पहुंचेगी, जहां उसका समापन होगा। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी है। इस दौरान गांधी शांति यात्रा कुल 3000 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करेगी। आइए हम सब मिलकर गणतंत्र की मूल भावना की रक्षा के लिए संकल्प लें व एकजुट होकर देश की एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए सकारात्मक प्रयास करें

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up