लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव का आज 41वां जन्मदिन है। इस मौके पर सपा के कई कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के हर फैसलों में हमेशा उनके साथ खड़ी रहने वाली डिंपल यादव ने सपा को मजबूती देने के लिए काफी काम किया है। उनके जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफी सादगी और शालीनता से उनकी मंगल आयु की कामना की। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को उनके आज 41वें जन्मदिवस पर खास तरह से बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हैप्पी बर्थडे। साथ में एक फोटो भी ट्वीट किया है जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ किसी नदी किनारे खड़े दिख रहे हैं। अखिलेश दूरबीन से कुछ देख रहे हैं जबकि डिंपल इशारे को कुछ बयां कर रही हैं। अखिलेश के इस ट्वीट के बाद बधाई के ढेरों संदेश आने लगे। प्रशंसकों ने अखिलेश-डिंपल की पुरानी तस्वीरें पोस्ट कर दोनों को बधाइयां दीं। वहीं आज जन्मदिन पर डिंपल यादव दोपहर 2 बजे चैक ट्रामा सेंटर गयी। वहां उन्होने ट्रामा सेंटर में कंबल वितरण किया।
