लखनऊ। दुनिया देखी जहां देखा आए लखनऊ मगर तुझसा कहां देखा मन मोह लेती है, तेरी मेहमान नवाजी३ जिक्र तहजीब का आया, तो बस तुझको वहां देखा३इन लाइनों के साथ जब सिनेमा परदे पर रशिया की कलाकार बी-एलेना लखनऊ में घूमती नजर आईं, तो ऑडी तालियों से गूंज उठा। आज एसआरएस सिनेमा में पर्यटन-विशेष म्यूजिकल वीडियो सलाम लखनऊ को उम्मीद संस्था ने इमेज आर्ट क्रियेशन्स प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रदर्शित किया। जिसका लोकार्पण भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। दर्शकों का उत्साह उस वक्त दोगुना हो गया जब, सबने स्वयं उनको भी परदे पर एक विकलांग की मदद करते हुए देखा। उम्मीद संस्था के बलबीर सिंह व आराधना सिंह सिकरवार ने कार्यक्रम का संचालन किया। लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। लेखक व निर्देशक राजेश्वर पान्डेय राज ने हयात हुसैन की आवाज में अर्जुन टंडन के संगीत से सजा कर ये थीम सांग तैयार किया। राज ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को करने में लगभग 7 महीने का वक्त लगा। इसमें सुधीर पाठक के स्टूडियो और समीर शेख का सहयोग बहुत सहायक रहा। वीडियो फिल्म की एक्ट्रेस बी-एलेना ने बताया कि वाकई में लखनऊ भारत का नायाब शहर है, जहां आने के बाद कोई इसको भूल नहीं सकता। एलेना यहां की पानीपूरी और चिकन के कपड़े को बहुत याद करती हैं। परदे पर प्रदर्शन का नायाब प्रयास एसआरएस के प्रबधक आशीष कुमार और इमेज आर्ट क्रियेशन्स के साथ उम्मीद संस्था ने किया। जिसको ड्रीम्ज ग्रुप ने प्रायोजित करके संगीत को यादगार बना दिया। पर्यटन पर आधारित गीत-संगीत से प्रभावित होकर स्वतंत्र देव सिंह ने सलाम लखनऊ को उसकी पहचान दिलाने के लिए शासन का पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि राजेश्वर पांडेय के प्रोडक्शन में ये सघा हुआ वीडियो देखकर इत्मीनान हो गया कि मुंबई की तरह अब प्रदेश में भी कोई ऐसा फिल्म निर्माण कर सकता है। उन्होंने आश्चर्य जाहिर किया कि इससे पहले किसी फिल्म तक में इतना खूबसूरत लखनऊ नहीं दिखा। उम्मीद संस्था के बलबीर सिंह ने बताया कि कई बार शासन के योजनाओं का लाभ उपयुक्त लोगों को नहीं मिल पाता है। कला क्षेत्र में भी हमारी संस्था ने तमाम अनियमितता से सही लाभार्थी को बचाने के लिए कमर कसा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार बहुत पारदर्शी और प्रत्यक्ष है, इसलिए हमारी संस्था से यह संभव हो पाया है। उन्होंने विचार रखा कि यदि ये गीत दर्शकों को पसंद आया, तो वो सिनेमा असोसिएशन और मनोरंजन विभाग से गीत को कुछ दिनों तक लखनऊ के सभी सिनेमा घरों में प्रदर्शन के लिए प्रस्तावित करेंगे। जिसमें पर्यटन विभाग की भी भूमिका हो। इस म्यूजिकल फिल्म को तैयार करने वाली पूरी टीम को कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों ने काफी बधाईयां दी। जल्द ही ये गाना यूट्यूब के म्यूजिक लेवल पर उपलब्ध हो जाएगा।