लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अपनी सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई महतवपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी क्रम में परिवहन निगम “मील आन रोड एप” के माध्यम से यात्री अपनी यात्रा के दौरान परिवहन निगम द्वारा अनुबन्धित यात्री प्लाजा पर अपना खाना आन लाईन बुक कर सकते है। यह एप गुगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यात्रा के दौरान मील आन रोड एप खोलकर आने वाले यात्री प्लाजा को अपना मन पसन्द भोजन उपलब्ध मीनू कार्ड से चयन कर बुक कर सकते है। अपने बस का नम्बर एवं यात्रा की तारीख व मार्ग डालने पर आपका आर्डर बुक हो जायेगा। यात्रियों द्वारा यात्री प्लाजा के भोजन की गुणवत्ताध्सुझाव एवं बसों में संचालित चालक,परिचालक के व्यवहार का भी फीड बैक एप के माध्यम से निगम को दिया जा सकेगा। यात्री को परिवहन निगम द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार अधिकृत किये गये यात्री प्लाजा पर बसों का ठहराव होने से उचित दरों पर स्वच्छ एवं पोषक भोजन प्राप्त हो सकेगा। निगम की समस्त बसें अनुबन्धित यात्री प्लाजा पर रूकेंगी तथा उनकी उपस्थिति एप के माध्यम से सुनिश्चित कराई जा सकेगी। यात्रियांे द्वारा यात्री प्लाजा के सम्बन्ध में भेजे गये फीड बैक एवं फोटो आनलाइन मील आनरोड के लिंक पर प्राप्त होगें जिससे निगम सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने में सहायता मिलेगी। यात्री प्लाजा स्वामी द्वारा एप का प्रयोग करने पर निर्धारित समस्त बसों का ठहराव सुनिश्चित होगा तथा इससे राजस्व में वृद्धि होगी साथ-साथ परिवहन निगम एवं यात्री प्लाजा की आय में वृद्धि होगी। एप के माध्यम से आन लाईन आर्डर प्राप्त होने पर यात्री प्लाजा स्वामी को दिया गया आर्डर समय से तैयार करने का मौका मिल जायेगा एवं उसको अपने उत्पादकों के डिमाण्ड के सम्बन्ध में भी जानकारी होती रहेगी। उ0प्र0 परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डा0 राज शेखर द्वारा आज यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत् “मील आन रोड” एप का शुभारम्भ किया गया। महोदय द्वारा समस्त क्षेत्रीय प्रबन्धकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धकों को इस एप की जानकारी एवं अनुश्रवण करने के दिशा-निर्देश दिये गये। इसकी साप्ताहिक समीक्षा मुख्यालय पर होने वाली वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की जायेगी एवं यह सुनिश्चित किया जायेगा कि निर्धारित लक्ष्य के विपरीत निगम को प्राप्त होने वाली वास्तविक आय प्राप्त हो।