लखनऊ। महिलाओं के खिलाफ प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन किया है। युवा कांग्रेस की मांग है कि देश-प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं रेप और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (मध्य जोन) की उपाध्यक्ष वंदना सिंह ने कहा कि देशभर में रेप जैसे अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। 3 साल से लेकर 70 साल तक की महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं, इन्हें रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है। त्वरित न्याय के लिए स्पेशल कोर्ट बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि देश का चैकीदार सो रहा है। बेटियों पर कोई ध्यान नहीं है, बेटियां लगातार मर रही हैं। हमें न्याय और अपने लिए सुरक्षा की गारंटी चाहिए। बलात्कारियों को सिर्फ और सिर्फ फांसी की ही सजा होनी चाहिए। वंदना सिंह ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
You are Here
- Home
- महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन