मुलायम सिंह ने 81 किलो के लड्डू से बना केक काटकर मनाया जन्मदिन

मुलायम सिंह ने 81 किलो के लड्डू से बना केक काटकर मनाया जन्मदिन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश कार्यालय पर समर्थकों के बीच 81 किलो के लड्डू से बना केक काटा। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर जिले स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी इस मौके को खास बनाने के लिए बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों अलग-अलग आयोजन करेंगी। प्रसपा कार्यकर्ता जन्मदिन को एकता दिवस के तौर पर मनाएंगे और सैफई में विराट दंगल होगा। शिवपाल सिंह यादव सैफई में रहेंगे। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम करने के अलावा जिलों में भी समारोहों का आयोजन कर रही है। आपको बता दें मुलायम सिंह यादव ने जन्मदिन के मौके पर बयानबाजी भी की है। उन्होंने कहा आज मेरे जन्मदिन पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद हैं। उन्होंने ये भी कहा आप सबने इस मौके पर मुझे जितना सम्मान दिया उससे हमारी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई। उन्होंने कहा इस राजनीतिक दौर में एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप जारी है। ऐसे में आप अन्याय के खिलाफ लड़ें। गरीब व किसानों के लिए संघर्ष करें। यही समाजवाद है। मुलायम ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर उनका आभार जताया। उन्होंने ये भी कहा कि आप अपने क्षेत्र में कार्यकर्ता अगर किसी गरीब का जन्मदिन मनाएं और उनकी मदद करें तो मेरे जन्मदिन मनाने का उद्देश्य सफल हो जायेगा। मुलायम सिंह ने जन्मदिन पर नौजवानों के बारे में बात करते हुए कहा कि जो सेना और पुलिस में जाते हैं, जिनका समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान है तीसरे आपको जो आगे चल चल कर मुलायम सिंह बनना है। ऐसे में आप कभी मिलिए तो हम आपको बताएंगे मुलायम सिंह कैसे बनना है। मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा आप अपने क्षेत्र में गरीबों के घर जाकर त्यौहार के अवसर पर पता करें कि उनके घर अच्छा पकवान बना है कि नहीं। ज्यादा से ज्यादा गरीबों और किसानों का सहयोग करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up