लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के नगवामऊ गांव में मंगलवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया दो पक्षो के बीच हुई ज़बरदस्त मारपीट मे दोनो पक्षों के करीब 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है विवद भैंस के तबेले में जानवरों को चारा खिलाने की बात को लेकर हुआ था इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की तरफ से करीब 15 लोग लहूलुहान हो गए है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां सभी घायलों का इलाज अभी जारी है। पीड़ित के मुताबिक आज से दो दिन पहले जानवरों के बच्चों में लड़ाई हो गई थी इसको लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया था जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने इस ममाले पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। वहीं आज एक बार फिर नांद में भैंस को चारा खिलाने की बात पर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना में दोषी पाए जाने पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब मुकदमा दर्ज करने की तैयारी मे है।
