आईजीआरएस में 13 वीं बार जिले की पुलिस रही अव्वल

उरई/जालौन। कौन कहता है कि पुलिस फरियादियों की सुनती नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही आईजीआरएस प्रणाली में शिकायतों के निस्तारण के लिए जिले की पुलिस को 13वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शत प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण में प्रथम आने पर पुलिस उच्चाधिकारियों ने जिले की पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आईजीआरएस में जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री से मिलने वाली पांच शिकायतों का निस्तारण कर 10 में से 10 अंक प्राप्त किए। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से प्राप्त हुई 57 शिकायतों का निस्तारण कर 10 अंक प्राप्त किए। वहीं जनसेवा लोकवाणी केंद्रों से मिली 7 शिकायतों का निस्तारण कर दस अंक प्राप्त किए। संपूर्ण समाधान दिवस में मिलने वाली 16 शिकायतों का निस्तारण कर दस अंक पाए। वहीं जिले में प्राप्त 654 प्रार्थनापत्रों की फीडिंग की गई। जिसमें भी दस अंक प्राप्त हुए। पुलिस को अक्टूबर माह में जितनी भी शिकायतें व प्रार्थनापत्र मिले जिनमें सभी का निस्तारण किया गया। इस पर जनपद पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान मिलने पर उच्चाधिकारियों ने जिले की पुलिस की प्रशंसा की। एसपी डा.सतीश कुमार ने बताया आईजीआरएस में आई शिकायतों की फीडिंग के लिए 174 शिकायतें फीडिंग करने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि 350 शिकायतों की फीडिंग पर 10 में से 10 अंक मिलते हैं। जनपद की पुलिस ने 654 शिकायतों की फीडिंग कर प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up