लखनऊ। आलमबाग में ऐतिहासिक दशहरा मेला कार्यक्रम बरहा रेलवे कालोनी में सम्पन्न हुआ। श्री त्रिलोकेश्वरनाथ मंदिर एवं रामलीला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजीव ठाकुर ने बताया कि 64वें रामलीला आयोजन का समापन शोभायात्रा और पुतला दहन कर किया गया। सांय 6 बजे विशाल राम शोभायात्रा कृष्णा नगर के फिनिक्स माँल से निकली जिसमें राजधानी के अनेकों प्रमुख बैण्ड, मनमोहक झांकियां शामिल रही। समिति के अध्यक्ष रमेश लोधी ने बताया कि शोभायात्रा रात्रि 9 बजे बरहा रेलवे कालोनी के दशहरा मेला मैदान पहुंची। मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया, विशिष्ट अतिथि कौशलदास जी महाराज, महंत देव्यागिरी महाराज ने रामलीला आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को सम्मानित किया। दसवीं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता 12 बच्चों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। बैण्ड प्रतियोगिता, आतिशबाजी प्रतियोगिता के बाद रामसेना ने लंका की सेना से युद्ध किया तत्पश्चात रावण व मेघनाद के पुतलों का दहन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अवध राज्य आंदोलन के संस्थापक इंजीनियर रवीन्द्र प्रताप सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट सिद्धार्थ नारायण, पत्रकारगण मुकेश चन्द्रा, अरविन्द शर्मा, हुजैफा अबरार, समरेश त्रिपाठी, अशोक सिंह, बी आर दास, अतुल सिंह, शिक्षाविद अजय दूबे, आलमबाग व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, लखनऊ के प्रसिद्ध गजल गायक कमाल खान, एनाउंसर अबरार के साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से राघवेन्द्र सिंह, ए पी सिंह, अजीत चंदेल मुख्य रूप से मौजूद रहे और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विशाल दशहरा मेला का आनंद लिया। धनतेरस, हनुमान जयंती, दीपावली, जमघट तथा भैयादूज की शुभकामनाओं के साथ 64वें रामोत्सव का समापन हुआ।