लखनऊ। योगी सरकार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। इस पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ये सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और रोजगार भी नहीं है, लेकिन दीपोत्सव मनाना है। उन्होंने सवाल किया कि कैसे लोग गरीबी में दीपोत्सव मनाएं? वहीं जब उनसे समाजवादी पार्टी द्वारा दीपोत्सव मनाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आस्था का विषय है। इस पर मैं क्या टिप्पणी करूं। इस पर सपा के लोग ही बेहतर टिप्पणी कर सकते हैं। दूसरे दल क्या कहें। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर पर उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के नाम पर विध्वंस किया जा रहा है। सदियों पुरानी मंदिर तोड़ी गई, जिससे लोग आहत हैं। विकास के नाम पर विध्वंस किया जा रहा है।
