लखनऊ। चोरों के हौसले आये दिन बुलंद देखने को मिल रहे हैं कि वा ेअब घरो के अलावा राजनितिक दलो के कार्यालयो का भी निषाना बनाने मे खौफ नह खा रहे है। पुलिस बदमाशों और चोरों पर लगाम लगाने का भरसक प्रयास कर रही है लेकिन अपराधी पुलिस को चुनौती पर चुनौती दे रहे है। ऐसा ही एक मामला कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के गंगा खेड़ा से आया है। जहां समाजवादी पार्टी कैंट विधानसभा सचिव के कार्यालय में चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार यह घटना कृष्णा नगर थाना क्षेत्र का है। सपा सचिव के कार्यालय में चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। जहां समाजवादी पार्टी कैंट विधानसभा सचिव उमेश कुमार यादव के कार्यालय में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। उमेश कुमार यादव के बताया कि आज मेरे कार्यालय में चोरी हो गया है। जब मैं सुबह अपने कार्यालय आया तो देखा पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने यहां से एलईडी टीवी, पंखा, गैस सिलेंडर और जरुरी कागजात भी ले गए है।
