भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जाल मे फसा एक और भ्रष्टाचारी

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जाल मे फसा एक और भ्रष्टाचारी


लखनऊ।  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एन्टी करप्शन आर्गनाईज़ेशन भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीमे भ्रष्टाचारियो पर लगातार कहर बन कर टूट रही है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन को लगातार आज पांचवे दिन छठी कामयाबी मिली पाॅच दिन मे 6 भ्रष्टाचारियो को घूस की रकम के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार सलाखो के पीछे पहुॅचा दिया गया है। साफ सुथरी और तेज़ तर्रार छवी के लिए पहचाने जाने वाले भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मलहोत्रा की कयादत मे भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीमो को लगातार सफलताए मिल रही है। इसी क्रम मे शुक्रवार को आगरा इकाई की टीम को बड़ी सफलता मिली और 10 हज़ार रूपए की रिश्वत के साथ आगरा के एक भष्टाचारी अधिकारी को गिरफ्तार कर हवालात मे पहुॅचा दिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मलहोत्रा ने बताया कि विकास खण्ड शमशाबाद आगरा के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने शिकायत की थी कि आगरा के शमशाबाद एबीआरसी कार्यालय मे तैनात सहायक ब्लाक संसाधन समन्वयक देव प्रकाश उनसे अगस्त माह का वेतन और एरियर बनाने के एवज़ मे 10 हज़ार रूपए की रिश्वत मांग रहा है। यश प्रताप सिंह की शिकायत को उन्होने गम्भीरता से लेते हुए आगरा इकाई के इन्स्पेक्टर महेश चन्द्र गौतम के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया और घूस मांगने वाले देव प्रकाश की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए । ट्रैप टीम को सक्रिय किया गया और भ्रष्टाचारी को रंगे हाथो गिरफ्तार करने के लिए योजना बनाई हई। घूसखोर देव प्रकाश ने आज यश प्रताप सिंह को रिश्वत लेने के लिए बीआरसी कार्यालय विकास खण्ड शमशाबाद आगरा के सामने परचून की दुकान पर बुलाया गया तो इसकी सूचना उन्होने इन्स्पेक्टर महेश चन्द गौतम को दी। सूचना के बाद ट्रैप टीम ने भ्रष्टाचारी को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया जैसे ही रिश्वतखोर देव प्रकाश ने यश प्रताप सिंह से रिश्वत के 10 हज़ार रूपए लिए वैसे ही ट्रैप टीम ने भ्रष्टाचारी को घूस की रकम के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजीव मलहोत्रा ने बताया कि 5 दिन मे लगातार 6 भ्रष्टाचारी पकड़े गए है उन्होने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up