लखनऊ। दबंगो का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है ऐसा ही एक मामला थाना माल क्षेत्र मे ेदखेने को मिला यहा कूड़ा फेंकने को लेकर दबंगों ने 2 महिलाओं को बुरी तरह पीटा। लाठी-डंडों से दबंगों ने महिला के सर पर वार किया। जिससे दानों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घायल महिलाओं में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।
