अखिलेश यादव ने पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से किया भंग

अखिलेश यादव ने पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से किया भंग

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के बाद अब पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। इससे पहले शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य, जिला, युवा प्रकोष्ठ एवं अन्य कार्यकारिणी भंग कर दी थी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि नई कार्यकारिणियों का गठन जल्द किया जाएगा। वहीं सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश लगातार लोगों से मिलकर उनकी प्रतिक्रिया हासिल कर रहे हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर संगठन को नए जोश के साथ पुनरू खड़ा किया जाएगा। बता दें कि, लोकसभा चुनावों में सपा का प्रदर्शन खराब रहा था। जिसके बाद पार्टी के नए फैसले को जनता के बीच खोए हुए विश्वास को पुनरू हासिल करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up