भाजपा नेता अरूण जेटली के निधन पर राज नेताओ ने जताया दुख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जेटली का जाना देश और समाज की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी रिक्तता का अहसास हम लंबे समय तक करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि देश के प्रख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। जेटली जी छात्र जीवन में ही बीजेपी से जुड़े, आपातकाल के खिलाफ आवाज मुखर की एवं आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ मां भारती की सेवा करते रहे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री एवं उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अरूण जेटली के निधन पर गहरा दुरूख व्यक्त किया है। पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय अरूण जेटली एक कुशल अधिवक्ता एव राजनेता थे। उन्होंने अनेक भूमिकाओं में देश की सेवा की है। विधि एवं संसदीय परम्परा के उत्कृष्ट ज्ञान एवं अपनी विद्वता के कारण उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई थी। राज्यपाल ने कहा कि जेटली के निधन से भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना करते हुये दुरूखी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली के निधन पर दुख प्रकट किया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अरूण जेटली के निधन पर दुख प्रकट किया है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up