डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की। इसी क्रम में आज राजधानी लखनऊ की सड़कों पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराते नजर आए। कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रिक्शे पर सवार होकर रिक्शा चालकों को पीछे बैठाकर पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता केकेसी चैराहे से लेकर विधानसभा तक विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतरे। वहीं विधानसभा से पहले जब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, तो कार्यकर्ता बेरीकेटिंग फांदकर विधानसभा की ओर बढ़ते नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका तो सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि कुछ देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up