योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, नेताओं ने ली मंत्रिपद की शपथ

योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, नेताओं ने ली मंत्रिपद की शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ढाई साल बाद बुधवार को अपने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया। योगी मंत्रिमंडल में छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ले ली है। पहले कैबिनेट विस्तार 18 नए चेहरों को शामिल किया गया, जबकि पांच को प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसमें चार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि एक राज्यमंत्री को प्रमोट कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।योगी सरकार के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नव नियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगे। राजभवन में आयोजित समारोह में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 6 कैबिनेट मंत्रियों, 6 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। स्वतंत्र प्रभारी के राज्यमंत्रियों.. महेन्द्र सिंह (ग्राम्य विकास), सुरेश राणा (गन्ना), भूपेन्द्र सिंह चैधरी (पंचायती राज) और अनिल राजभर (खाद्य प्रसंस्करण) को प्रोन्नति देते हुए कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गई। वहीं, भोगांव से विधायक राम नरेश अग्निहोत्री तथा घाटमपुर से विधायक कमला रानी वरुण को सीधे कैबिनेट में जगह दी गई है। सूचना राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी को भी प्रोन्नति दी गई है। उन्हें स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चैहान और रवीन्द्र जायसवाल जैसे नए चेहरों को भी स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चैधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजित सिंह पाल को राज्यमंत्री बनाया गया है। बता दें कि, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, खनन राज्य मंत्री अर्चना पांडेय से इस्तीफा ले लिया गया। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी इस्तीफा दिया था, लेकिन स्वीकार नहीं किया गया है। वहीं परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up