लखनऊ। बिजनौर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीन ट्रकों के बीच हुई टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायल हो गए।पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि कोतवाली इलाके में बुधवार रात करीब 11 बजे काली मंदिन चैराहे पर एक के बाद एक तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त रघुबीर (55) प्रमोद (28) जॉनी (25) राहुल (28) और 29 वर्षीय पंकज के रुप में की गई। मृतकों में 4 धामपुर जिले के ही रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बिजनौर में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में 05 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को घायलों के उपचार के समुचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।
