सड़क हादसे मे थानाध्यक्ष व एक दरोगा की मौत तीन घायल मुख्यमंत्री ने जताया दुख

सड़क हादसे मे थानाध्यक्ष व एक दरोगा की मौत तीन घायल मुख्यमंत्री ने जताया दुख

लखनऊ। सिद्धार्थनगर मे एक दिल को दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया यहा हुए हादसे मे थानाध्यक्ष और एक दरोगा की मौत हो गई सिद्धार्थ नगर जिले के चिल्हिया के थाना अध्यक्ष राजकुमार यादव और उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव की एक सड़क हादसे में मौत पर जहा पूरा पुलिस महकमा सदमे मे है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख करते हुए मृतको के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। थाना अध्यक्ष चिल्हिया अपने सहयोगी उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव के साथ एक कार से प्रयागराज जा रहे थे। गुरुवार रात सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत जमौली गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शोक संवेदना व्यक्त की और सुल्तानपुर के जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के आवश्यक निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें सड़क दुर्घटना में 02 पुलिस उप निरीक्षकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up