भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा है

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए सोनभ्रद की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया और इस घटना के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना पर प्रदेश सरकार ने तत्काल तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोषी अधिकारियों को निलम्बित किया तथा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है। प्रदेश सरकार ने मृतको के आश्रितों को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता तथा घायलों 50-50 हजार रूपये दिये जाने के निर्देश दिए गये है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस 1955 से अब तक किए गए अपने पापों को छुपाने के लिए अनाप-शनाप आरोप लगा रही हैं। अपने पूर्व कर्मों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उनकी नेता श्रीमती प्रियंका वाड्रा घड़ियाली आंसू बहाकर नाटक कर रही हैं। पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति दिखाने का ढोंग रच रही हैं। लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है। श्री सिंह ने कहा कि श्रीमती प्रियंका वाड्रा जी की भेंट पीड़ित परिवारों से करा दी गई है। इसके बावजूद वह राजनीति कर रही है और इसी कारण अभी भी धरने पर बैठी हुई हैं। यह कृत्य गरीबों की पीड़ा पर राजनीतिक रोटियां सेकने जैसा है कांग्रेस को इससे परहेज करना चाहिए। ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेता यह चाहते हैं कि वहां का माहौल और बिगड़े। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up