एन्टी करप्शन की टीम ने दबोचा भ्रष्टाचारी लेखपाल

एन्टी करप्शन की टीम ने दबोचा भ्रष्टाचारी लेखपाल

वाद से सम्बन्धित जमीन दुरूस्त करने के एवज़ मे मागी थी रिश्वत


लखनऊ।  एन्टी करप्शन आर्गनाईज़ेशन भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मुरादाबाद इकाई ने आज एक भ्रष्टाचारी लेखपाल को 30 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचारी लेखपाल के मकान से रंगे हाथो गिरफ्तार कर हवालात मे पहुॅचा दिया है। भ्रष्टाचारी लोखपाल को गिरफ्तार करने वाली भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने मुरादाबाद के कटघर थाने मे मुकदमा दर्ज करा कर उसे कटघर पुलिस के हवाले कर दिया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि पटवई सदर तहसील मुरादाबाद के रहने वाले वीर नारायण सिंह ने शिकायत की थी कि सीओ चकबन्दी मुरादाबाद के न्यायालय मे उनका वाद धारा 9 सीएच एक्ट बनाम नत्थू लम्बित है । वाद से सम्बन्धित जमीन का रकबा दुरूस्त करने के एवज़ मे गदई खेड़ा क्षेत्र के चकबन्दी लेखपाल विजय कुमार द्वारा उनसे 30 हज़ार रूपए की रिश्वत मांगी जा रही है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि वीर नारायण सिंह की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई के इन्स्पेक्टर अब्दुल रज़्ज़ाक के नेतृत्व मे भ्रष्टाचारी लेखपाल को रंगे हाथो पकड़ने के लिए ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता वीर नारायण सिंह को भ्रष्टाचारियो को पकड़ने के लिए नोटो पर लगाए जाने वाले पाउडर युक्त नोट देकर भेजा गया। भ्रष्टाचारी लेखपपाल ने वीर नारायण सिंह को आज मुरादाबाद के सरस्वती विहार मे अपने किराए के मकान पर बुलाया गया था । शिकायतकर्ता वीर नारायण सिंह के पीछे भ्रष्टाचार निवारण संगठन संग्ठन की ट्रैप टीम थी । वीर नारायण सिंह द्वारा जैसे ही भ्रष्टाचारी लेखपाल विजय कुमार को रिश्वत के तीस हज़ार रूपए दिए गए वैसे ही ट्रैप टीम ने विजय कुमार को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि वाद से सम्बन्धित ज़मीन को दुरूस्त करने के एवज़ मे भ्रष्टाचारी लेखपाल शिकायतकर्ता से 70 हज़ार रूपए की रिश्वत की मांग कर रहा था लेकिन मामला 30 हज़ार मे तय हुआ था उन्होने बताया कि शिकायतकर्ता वीर नारायण सिंह की शिकायत को गम्भीरता से लिया गया और आज दोपहर भ्रष्टाचार करने वाले लेखपाल विजय कुमार को रिश्वत की रकम तीस हज़ार रूपए के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दे कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की भ्रष्टाचारियो के खिलाफ ये पहली कार्यवही नही है इससे पहले एसपी राजीव मल्होत्रा द्वारा गठित की गई टीमो ने कई भ्रष्टाचारियो को सलाखो के पीछे पहुॅचाया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up