नोएडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

नोएडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस हिरासत से भागे अफ्रीकी मूल के 12 लोगों में से 4 को पुलिस ने पकड़ा
नोएड। नोएडा पुलिस की हिरासत से भागे अफ्रीकी मूल के 12 लोगों में से 4 को पुलिस ने शुक्रवार को दोबारा पकड़ लिया। पुलिस अन्य लोगों को तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि नोएडा पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 60 लोगों को बुधवार को एक विशेष अभियान के तहत पकड़ा था। इनमें से कुछ लोगों को पुलिस ने मादक द्रव्य एवं शराब सहित गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था, जबकि कुछ नागरिकों को प्रत्यर्पण के लिए पुलिस लाइन में रखा गया था। उन्होंने बताया कि जेल से 12 अफ्रीकी नागरिक गुरुवार रात फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फरार अफ्रीकी नागरिकों की तलाश करने के लिए गुरुवार देर रात छापे मारे। पुलिस ने शुक्रवार सुबह 4 नागरिकों को हिरासत में ले लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up