लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लखनऊ के सांसद पूर्व गृहमंत्री एंव मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए रक्षा मंत्री को उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की है। मुयमंत्री ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में कहा केंद्रीय रक्षा मंत्री वरिष्ठ राजनेता और उत्तर प्रदेश की राजधानी का संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मठ एवं जुझारू व्यक्तित्व के स्वामी आदरणीय राजनाथ जी को जन्मदिवस की अनेकों शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। भारतीय जनता पार्टी के लोक प्रिय नेता राजनाथ सिंह के जन्म दिन पर उन्हे देश भर से लोग बधाईयां दे रहे है खास की उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ के लोगो मे उनके जन्म दिन को लेकर काफी उत्साह है। उनके चाहने वालो ने उनके जन्म दिन को मनाते हुए एक दूसरे को मिठाईयां खिला कर उनकी लम्बी आयु की ईश्वर से कामना की है।
