दिव्यांका त्रिपाठी और एकता कपूर हुईं किडनैप

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान Hina Khan, दिव्यांका त्रिपाठी और टीवी क्वीन एकता कपूर का अपहरण हो गया है। इस खबर से उनके फैन्स सदमे में आ गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि अपने अपहरण की जानकारी इन सभी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी है। सभी सेलेब्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस फोटो के साथ सभी ने कैप्शन में लिखा है की ‘मेरा अपहरण हो गया है’। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसे कैसे हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं इस किडनैपिंग का राज…

वेब सीरीज के लिए हुई किडनैपिंग…
दरअसल, एकता कपूर जल्द ही एक वेब सीरीज ला रही है। जिसके लिए उन्होंने इन सारे सेलेब्स को बुक कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस वेब सीरीज में कई टीवी सितारें नजर आएंगे। इस कारण टीवी के सभी सितारें इसका प्रमोशन करते हुए दिखेंगे। सात महिने पहले से इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई थी। खबरे के मुताबिक, इसमें अरूणोदय सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वेब सीरीज के प्रमोशन का ये तरीका वाकई अनोखा है। इसके बाद इस वेब सीरीज के बारे में जानकारी कई लोगों तक पहुंचेगी। वैसे, इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति और दिव्यांका के पति विवेक दहिया का नाम भी शामिल है।

बता दें, एकता कपूर इन दोनों वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित है। एकता दिव्यांका त्रिपाठी के साथ भी एक वेब सीरीज कर रही है। पिछले दिनों खुद एकता ने अपने फैन्स को इसके बारे में जानकरी दी थी। इस वेब सीरीज का नाम शेफ है। जिसमें राजीव खंडेलवाल भी नजर आएंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up