मैं जानता था कि दीपिका ही बनेंगी मेरे बच्चों की मां’

इटली में शादी रचाने के बाद (Deepika padukone)और  (Ranveer singh)अपने पोस्ट वेडिंग फंक्शन्स में व्यस्त हैं। दीपवीर (DeepVeer wedding Mumbai Reception) ने मुबंई में दूसरा पार्टी दिया। इससे पहले एक रिसेप्शन दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में हो चुका है। मुंबई रिसेप्शन से दीपिका और रणवीर की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें दोनों शाही जोड़े की तरह नजर आए। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का शादी के बाद पहला इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में रणवीर दीपिका के लिए काफी खास हो सकता है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले 6 साल से एक साथ थे। वह हमेशा से फैंस से फेवरिट रहे और परदे पर भी दोनों की जोड़ी हिट रही।

रणवीक ने अपनी शादी के बाद फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण के साथ अपने रोमांस के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह तो काफी समय से शादी के लिए तैयार थे और दीपिका की ओर से जवाब का इंतजार कर रहे थे। रणवीर ने बताया कि वह दीपिका से पहली बार मिलने के बाद से उनके पाकर खुद को कितना लकी मानते हैं। रणवीर सिंह ने कहा कि दीपिका को डेट करने की शुरुआत करने के 6 महीने बाद से ही वह जानते थे कि वह दीपिका से ही शादी करेंगे और दीपिका ही उनके बच्चों की मां होंगी।

रणवीर ने आगे कहा कि मैं इन बातों के बारे में नही सोचता। मैं दीपिका को पाने के बाद खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं जानता था कि मैं उन्हीं से शादी करूंगा और वह मेरे बच्चों की मां बनेंगी। मैं लगभग तीन साल से शादी के बारे में सोच रहा था। मैं बस इंतजार कर रहा था। मैंने दीपिका से कहा था कि जिस भी मिनट तुम कहोगी हम शादी कर लेंगे।’

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up