प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अब बस 2 दिन ही बचे हैं। दोनों की शादी की रस्में 28 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। फैन्स भी इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन इसी बीच फैन्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका रणवीर की तरह प्रियंका-निक की शादी में भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है।
प्रियंका-निक की शादी में शामिल होंगे ‘द रॉक’
खबर है की हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर आएंगे। प्रियंका और ड्वेन जॉनसन बहुत अच्छे दोस्त हैं। हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के दौरान प्रियंका और ड्वेन जॉनसन ने एक साथ काम किया था। तभी से दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। आपको बता दें कि, फिल्म जुमांजी में ड्वेन जॉनसन ने निक जोनस के साथ काम किया था। जिस वजह से उनके शादी में आने के चासेंस बढ़ जाते हैं। वैसे अगर ऐसा होता हैं तो द रॉक की एंट्री काफी धमाकेदार और यादगार होगी। क्योंकि, प्रियंका ने अपने खास मेहमानों के लिए हेलिकॉप्टर से आने का इंतजाम किया है। मतलब ड्वेन जॉनसन भी उम्मेद भवन में हेलिकॉप्टर से लैंडिंग करेंगे।
मेहमानों के साथ जोधपुर निकले निक-प्रियंका
गुरुवार सुबह प्रियंका और निक मुबंई से जोधपुर के लिए निकल गए हैं। इसके साथ ही दूल्हा-दुल्हन के साथ जोधपुर जाने वाले रिश्तेदार-परिवार की लिस्ट सामने आई है। इसमें दस लोगों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में प्रियंका के मेहमानों का नाम कम है। लिस्ट में निक के संगे संबंधियों की भरमार दिख रही है। इस लिस्ट में निक जोनस के भाई जोय जोनस और सोफी टर्नर (Joe Jonas and Sophie turner) का नाम भी है। इसके अलावा कुल 10 लोगों में चार पुरुष और बाकि 6 महिलाओं का नाम है।
बुधवार को हुई पूजा
बता दें कि बुधवार को प्रियंका की मां ने शादी से पहले निक के लिए अपने घर में पूजा रखी। इस दौरान निक के साथ-साथ उनके भाई-भाभी के साथ इस पूजा में शामिल हुए। इस मौके पर जो जोनस और सोफी टर्नर भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।