प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसके चलते उनकी शादी की तैयारियां जोर शोर के साथ चल रही हैं। वहीं प्रियंका और निक अपनी प्रीवेडिंग पार्टी करते हुए काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल प्रियंका और निक की लव केमेस्ट्री की फोटो देखकर फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका के गैंग की एक तस्वीर सामने आई है जोकि खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में प्रियंका के अलावा निक, परिणीति चोपड़ा और उनके करीबी शादी से पहले मुंबई में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रियंका और निक शादी समारोह के पहले शनिवार रात मुंबई के लिए रवाना हो गए। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन दोनों की शादी की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
निक भारत आ गए हैं। वहीं प्रियंका की होने वाले जेठ और जेठानी यानी कि जो जोनस और सोफी टर्नर मुंबई आ गए हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। दोनों के चेहरे पर खुशी और एक्साइटमेंट साफ दिख रही थी।
जिसकी जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे से मैसेज के साथ दी थी। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – ‘तुम्हारा घर में स्वागत है। आपको बता दें कि शादी से पहले प्रियंका के मुंबई स्थित घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। सजे हुए देसी गर्ल के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
प्रियंका और निक की शादी का पूरा प्लान अब सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह 30 नवंबर को निक और प्रियंका फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के लिए कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे। 1 दिसंबर को प्रियंका-निक की हल्दी सेरेमनी होगी। 2 दिसंबर को हिंदू और 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी।
इस रोमांटिक जोड़ी की रॉयल शादी जोधपुर में होंगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका अपनी शादी में हेलिकॉप्टर से ग्रैंड एंट्री करेंगी। पिंकविला के मुताबिक उदयपुर के उमेध भवन पैलेस के ग्राउंड के अंदर इस कपल के लिए खास हेलिपैड बनाया गया है। वहीं वायलर भिवानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उम्मेद भवन के सामने हेलिपैड बना दिख रहा है जिस पर एक हेलिकॉप्टर भी खड़ा है।