प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वहीं इनकी शादी से पहले ‘स्काय इज पिंक’ के सोनाली बोस और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक सरप्राइज पार्टी दी है। इस सरप्राइज पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड की देसा गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की तैयारियों के बीच अभी दिल्ली में ‘स्काय इज पिंक’की शूटिंग में बिजी है। फिल्म ‘स्काय इज पिंक’ की शूटिंग के अंतिम दिन डायरेक्टर सोनाली बोस और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की ओर से सरप्राइज पार्टी रखा गया। दिल्ली में कई दिनों से इसके जरिए दोनों कपल को एडवांस में शादी की पार्टी दे दी गई है। बधाई पार्टी लेने के बाद प्रियंका और निक दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे हैं। बता दें कि प्रियंका इस मेहनत लगन को देखकर फिल्म की टीम काफी इम्प्रेस है। वहीं एक खबर सामने आई थी कि प्रियंका अपनी शादी के ठीक एक दिन पहले तक इस फिल्म की शूटिंग करती रहेंगी। प्रियंका चोपड़ा पार्टी पाकर बेहद खुश नजर आईं। इस मौके पर प्रियंका की आंखों में खुशी के आंसू भी देखने को मिले।