2 दिन के लिए भारत लौटे थे इरफान खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान इन दिनों अपनी बीमारी के इलाज के लिए लंदन में हैं। लंदन में वह न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे हैं। इरफान को लेकर यह कहा जा रहा था कि वह दिवाली मनाने भारत लौटेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।अब इरफान खान से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इरफान 2 दिन के लिए भारत आए थे। यही नहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया है कि इरफान भारत आने के बाद सीधे नासिक के त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर में गए और वहां पर उन्होंने पूजा और हवन भी किया।

वेबसाइट स्पॉटबॉय के अनुसार इरफान 2 दिन के निजी काम के लिए भारत आए थे। उन्होंने इसकी भनक किसी को लगने नहीं दी। इरफान यहां नासिक के पास त्र्यंबकेश्वर मंदिर गए, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा की। इरफान भारत में केवल दो दिन रहे और वापस लंदन लौट गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान मार्च तक भारत वापस लौट सकते हैं। डॉक्टरों को उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक वे मूवी सेट पर लौट सकेंगे। लेकिन इसके लिए इरफान को डॉक्टर की गाइडलाइन्स फॉलो करनी होगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up