शादी से पहले प्रियंका ने दिल्ली में रखी निक जोनस के लिए स्पेशल पार्टी

शादी से पहले प्रियंका ने दिल्ली में रखी निक जोनस के लिए स्पेशल पार्टी

बीते रोज ही इंडिया पहुंचे निक जोनस के वेलकम की खुशी ने होने वाली दुल्हन प्रियंका चोपड़ा ने एक खास पार्टी रखी। जिसमें प्रियंका और निक के अलावा चोपड़ा फैमिली के कई करीबी मेंबर्स शामिल हुए। इस डिनर पार्टी की फोटो प्रियंका ने खुद शेयर की है। जिसमें एक लंबी सी टेबल पर सभी गेस्ट बैठे दिख रहे हैं। सबसे आखिर में सेंटर में निक जोनस हैं और उनके साइड में बैठी प्रियंका मुस्कुरा रही हैं

प्रियंका ने कहा वेलकम होम बेबी…
इससे पहले प्रियंका ने निक के साथ कार के अंदर की एक फोटो शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने लिखा- वेलकम होम बेबी…। वैसे इंडिया आने से पहले निक जोनस भी काफी एक्साइटेड दिखाई दिए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इंडिया के लिए फ्लाइट लेने से पहले निक को न्यूयॉर्क में गिफ्ट रैपर्स के साथ स्पॉट किया गया।

बता दें कि प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के शाही उम्मेद भवन पैलेस में होनी है। यहां उनकी शादी का जश्न 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए निक जोनस भारत पहुंच चुके हैं। सूत्रों की माने तो यहां प्रियंका और निक पीएम मोदी के अलावा कई अन्य वीआइपी मेहमानों को शादी के लिए निमंत्रण देने जाएंगे। प्रियंका-निक का ‘रोका’ सेरेमनी 18 अगस्त को मुंबई में हुआ था। इस दौरान निक के माता-पिता भी भारत आए थे। निक और प्रियंका एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं, लेकिन इसी साल मई में दोनों ने डेट करना शुरू किया था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up