महिला ने प्रेमी को मारकर उसका मांस चावल के साथ पकाकर मजदूरों को खिला दिया

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दिल-दहलाने वाली खौफनाक घटना उजागर हुई है। एक महिला ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपने प्रेमी की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए। इसके बाद उसका मांस चावल के साथ पकाकर पाकिस्तानी मजदूरों को खिला दिया।

इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाली 39 वर्षीय महिला मोरक्को की रहने वाली है। महिला ने प्रेमी को रात्रिभोज के लिए घर बुलाया था। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद महिला ने चाकू से अपने प्रेमी की छाती और पेट पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी। ये मामला तब पकड़ में आया जब महिला के मिक्सर ब्लेंडर के अंदर एक मानव दांत मिला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और कहा है कि उसने गुस्से में आकर ये हत्या की। महिला की उम्र 30 साल के आस-पास है और अब उस पर हत्या का मुकदमा चलेगा।

शादी से इनकार करने से नाराज थी

महिला सात साल तक अपने प्रेमी के साथ रिश्ते में थी, लेकिन एक दिन प्रेमी ने महिला को बताया कि वो उससे शादी नहीं कर सकता और किसी अन्य महिला से शादी करना चाहता है। इस वजह से गुस्से में आकर महिला इतना घातक कदम उठाया।

जेवर बेचकर बड़ा चाकू और कुकर खरीदा

रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपनी एक दोस्त के आने से पहले खून के सारे दाग साफ कर दिए। दोस्त के चले जाने के बाद महिला अपने दूसरे फ्लैट पर गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए महिला ने अपने सारे जेवर बेचकर एक बड़ा चाकू, आरी, कई बर्तन, प्रेशर कुकर, मीट ग्रिंडर और गैस स्टोव खरीदा।

हडि्यों का पाउडर बना नाले में फेंका

इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के सारे कपड़े, फोन और वॉलेट को भी जला दिया। महिला ने प्रेमी के शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद उसे अलग-अलग बर्तनों में पकाया। जब शव से मांस और हड्डियां अलग-अलग हो गयीं तो महिला ने हड्डियों को एकत्र कर उसे ओवन में पकाया। हड्डियों को पकाकर पाउडर बनाने के बाद उसे कई थैलों में भरकर नाले में बहा दिया।

चार रातों तक मांस पकने की गंध आई

महिला ने अपने प्रेमी के मांस को चावल के साथ पकाकर उसे मजदूरों को खिला दिया। महिला के एक पड़ोसी ने बताया कि उसके घर से लगातार चार रातों तक मानव मांस पकने की गंध आ रही थी। आरोपी महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसके खिलाफ अब कोर्ट में 31 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up