बेंगलुरु में हुए शानदार रिसेप्शन के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई में होने वाले दूसरे रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी के साथ इस रिसेप्शन के कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जिसमें डेट और वेन्यू का खुलासा हो गया है और साथ ही ड्रेस कोड का। ये कार्ड मनीषा कोईराला ने शेयर किया है। लेकिन इसके साथ ये सवाल भी शुरू हो गया है कि क्या जल्द दुल्हन बनने जा रहीं प्रियंका चोपड़ा भी इस रिसेप्शन में शामिल होंगी। क्योंकि, दीपिका के रिसेप्शन और उनकी शादी की डेट काफी आस-पास है।
1 दिसंबर को होगा रिसेप्शन, 2 दिसंबर को प्रियंका की शादी…
इस कार्ड में ये साफ लिखा है कि रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई के हयात होटल में रात 9 बजे से शुरू होगा। जिसके लिए ब्लैक टाई ड्रेस कोड दिया गया है। इस पार्टी में बॉलीवुड और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होगीं। दूसरी तरफ प्रियंका और निक जोनस जोधपुर में 2 दिसंबर को फेरे लेने वाले हैं। जिसके हिसाब से शादी के फंक्शन 28 नवंबर को ही शुरू हो जाएंगे। ऐसे में प्रियंका का इस रिसेप्शन में शामिल होना बेहद मुश्किल है और सवाल ये भी है कि क्या दीपिका और रणवीर इस शादी में शामिल होंगे। जो प्रियंका के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।
मनीषा ने इसलिए शेयर किया कार्ड…
वैसे मनीषा के कार्ड शेयर करने के पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल, दीपिका-रणवीर की शादी के बाद मनीषा कोइराला ने नवविवाहित जोड़े को ट्विटर पर शुभकामनाएं दी थीं। लेकिन इस दौरान एक यूजर ने मनीषा का मजाक उड़ाते हुए उनसे पूछा कि जब उन्होंने किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को बुलाया ही नहीं तो फिर वो क्यों बात कर रही है। मनीषा को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत ही दीपिका और रणवीर की ओर से मिले इनविटेशन कार्ड को शेयर करते हुए करारा जवाब दिया। वैसे, गलती से ही सही, लेकिन हमें ये पता चल गया कि रणवीर-दीपिका कब और कहां अपने बॉलीवुड फ्रैंड्स को शादी की पार्टी देने वाले हैं।