उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, अर्जुन गंज सुल्तानपुर रोड, शिवाय रेजीडेंसी होटल में शिव सेना पार्टी की संगठनात्मक बैठक प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी की अध्यक्षता में 13 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदो के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संगठन मंत्री, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, संगठन मंत्री, मंडल के सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय संयोजक क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारियो ने प्रतिभाग किया । यह बैठक महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री एक नाथ शिंदे जी के निर्देशानुसार उप्र राज्य में शिवसेना संगठन की विस्तार की समीक्षा एवं आगे के लक्ष्यो हेतु रखी गयी ह थी।