जंगल के चेकडैम का पानी फिल्टर वाटर से भी साफ

जंगल के चेकडैम में जमा पानी सामान्य पीने के पानी की अपेक्षा बेहतर गुणवत्ता वाला है। दो प्रयोगशालाओं में चेकडैम के पानी की जांच में यह सुखद परिणाम सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि जिन पानी के नमूनों की जांच कराई गई- वे संथाल परगना, हजारीबाग और रांची जिलों से लिए गए थे। ये सभी चेकडैम जंगल में वन विभाग ने ही बनवाए हैं। पानी के नमूनों की जांच प्रदूषण नियंत्रण पर्षद और एक निजी प्रयोगशाला में कराई गई। खास बात यह है कि इसकी गुणवत्ता फिल्टर पानी से भी बेहतर है। पानी की गुणवत्ता उत्तम  प्रयोगशालाओं में पानी

Read More

फरार घोषित मुख्य आरोपी अनिल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

बिहार के औरंगाबाद में हुए उपद्रव के मामले में फरार घोषित किए गए मुख्य आरोपी अनिल सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अनिल सिंह करीब 8 बजे पुलिस से छुपते-छुपाते हुए कोर्ट पहुंचे और अपने वकील के माध्यम से सरेंडर कर दिया। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं लग पाई। जानकारी के अनुसार, रविवार को नगर थाना पुलिस ने महाराजगंज रोड निवासी कुंडा हाउस, अनिल सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया था। इसके बाद से ही उनके सरेंडर के कयास लगाए जा रहे थे। सरेंडर के बाद अनिल सिंह ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है। जुलूस में

Read More

एम्स में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के नियम आज से बदले

एम्स में राजकुमारी अमृतकौर ओपीडी (आरएके ओपीडी) में मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए अब नियम बदल गए हैं। इसमें 2 अप्रैल सोमवार से नियमों में बदलाव हुआ है, जिसमें बाल रोग और मेडिसिन की ओपीडी भी शामिल है। अब एक बार पर्चा बनने के बाद बार-बार मरीज सीधे अपने विभाग जाएगा। उसे पीआरसी (मरीज पंजीकरण काउंटर) पर जाने की जरूरत नहीं होगी। पहले मरीज को तारीख लेने के लिए यहां जाना होता था। यह आदेश ओपीडी ट्रांसफॉर्मेशन एंड कंप्यूटराइजेशन कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर निखिल टंडन की ओर से जारी हुआ है। इसमें बताया गया है कि दो अप्रैल से यह व्यवस्था

Read More

गम्हरिया बाजार में भीषण आग

जमशेदपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर गम्हरिया हाट-बाजार में शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे लगी भीषण आग से 300 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। हाट-बाजार के होटलों में रखे गैस सिलेंडरों के लगातार फटने के कारण स्थिति और भयावह हो गई थी। हर तरफ अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए दो और दमकल बुलाए गए। देर रात करीब डेढ़ बजे काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इस

Read More

उत्तराखंड में हैं एकादशमुखी हनुमान जी का मंदिर

देहरादून शहर से सटे जामुनवाला स्थित उत्तराखंड का एक मात्र एकादश मुखी (11 मुखी) हनुमान मंदिर भक्तों की श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। किंवदति है कि पवन पुत्र हनुमान इस कलियुग के अंत तक अपने शरीर में ही रहेंगे। वे आज भी धरती पर विचरण करते हैं।   हनुमान रुद्र (शिव) के 11 वें रुद्रावतार – रावण ने महामृत्युंजय का जाप करते हुए शिव के दस रुद्रों को प्रसन्न किया और दस सिर वाले रावण का वरदान प्राप्त किया। परंतु जब उसने शिव के वरदान का गलत उपयोग किया तो उसके विनाश को और श्री राम की सेवा के लिए

Read More

टेल्को थाने का ASI 9 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, दो युवकों को जमानत देने के लिए मांगे थे रुपये

जमशेदपुर के टेल्को थाने के एएसआई औरंगजेब को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 9 हजार रुपए घूस लेते गुरुवार सुबह उसके ही टेल्को थाना रोड स्थित घर से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एएसआई पर आरोप है कि उन्होंने टेल्को निवासी सुनील प्रसाद और रविशंकर को मारपीट मामले में जमानत देने के लिए नौ हजार रुपए मांगे थे। पैसे देने के लिए उन्हें घर बुलाया था। इसकी जानकारी सुनील प्रसाद ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी थी। इसी सूचना पर छापेमारी की गई। ऐसे हुई गिरफ्तारी एसीबी के डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि टेल्को केटू/10 निवासी सुनील प्रसाद ने

Read More

एवरेस्ट फतह के लिए उत्तराखंड पुलिस का पहला पर्वतारोही दल

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने के लिए उत्तराखंड पुलिस का 15 सदस्यीय पर्वतारोही दल गुरुवार को रवाना हो गया। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल का नेतृत्व आईजी एसडीआरएफ संजय गुंज्याल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह दल एवरेस्ट पर पहुंचकर इतिहास रचेगा। उन्होंने दल के सदस्यों को सलाह दी कि इसमें तेजी के बजाए धैर्य और साहस से काम लें। सीएम ने दल के लीडर आईजी संजय गुंज्याल को राष्ट्रीय ध्वज एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज भी

Read More

सीएम योगी आज करेंगे देश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन

गाजियाबाद की पहली एलिवेटेड रोड उद्घाटन के साथ ही शुक्रवार को आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। इसके साथ ही शहर के लिए 1791.63 करोड़ की कई परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम शासन से जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने एलिवेटेड रोड और रामलीला मैदान का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि कविनगर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा यूपी गेट से करहेड़ा तक बनी छह लेन एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे।

Read More

जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी की हत्या

झारखंड के पाकुड़ में अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बदराटोला गांव में जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने डबल मर्डर के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जेठू हेम्ब्रम (55) एवं उनकी पत्नी पातु हेम्ब्रम (45) का गांव के ही बड़का टुडू और मांझी टुडू से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद इतना गहरा गया कि बुधवार को सुबह 10 बजे बड़का टुडू और मांझी टुडू ने जेठू हेम्बरम एवं पातु हेम्ब्रम पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

Read More

लालू यादव इलाज के लिए आज पहुंचेंगे AIIMS

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए आज दिल्ली के एम्स अस्पताल आएंगे, बुधवार को रिम्स के मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर राज्य सरकार के गृह विभाग ने लालू को एम्स ले जाने की हरी झंडी दी थी। अनुमति मिलने के बाद लालू को शाम करीब साढ़े चार बजे रिम्स से रांची स्टेशन ले जाया गया, जहां से वे शाम सवा छह बजे राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए थे। लालू प्रसाद के साथ सात लोग एक ही कोच में सवार होकर दिल्ली आ रहे हैं। उनके साथ विधायक भोला यादव, झारखंड राजद की अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, असगर अली,

Read More

Scroll Up