लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने युवक द्वारा जय श्रीराम का उद्घोष करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को सपा विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। आज राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण पर चर्चा और तांकित प्रश्नों पर मंत्रियों को जवाब देना था। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा इस मुद्दे पर प्रश्नकाल के बाद बात होगी। लेकिन, विधायक अखिलेश यादव की जान को भाजपा सरकार से खतरा बताते हुए हंगामा करते रहे। इस पर सदन की कार्यवाही
Category: राज्य
रविदास जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में शोभायात्रा का किया गया आयोजन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संत शिरोमणि रविदास की जयन्ती के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ करते नजर आए। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित शोभायात्रा में जीपीओ स्थित महात्मा गांधी एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रसाद बांट कर जयंती मनाई। इसके साथ ही संत शिरोमणि के मंदिर में पूजन वंदन के बाद शोभा यात्रा का समापन किया गया। संत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा
मुख्यमंत्री ने संभल में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद संभल में बनिया ठेर थाना के गांव रसूलपुर कैली में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा है कि उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया अवैध शराब तस्करी करने वाला अभियुक्त
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अवैध शराब तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। साथ ही पकड़े गये अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद किया है। जिसमें बताया गया है कि विगत काफी समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली व हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों-जैसे प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ, फतेहपुर रायबरेली, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि जनपदों में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि, अभिसूचना संकलन के दौरान एसटीएफ फील्ड इकाई, प्रयागराज को सूचना प्राप्त हुई कि
ओपी सिंह हुए सेवानिवृत्त, हितेश चंद्र अवस्थी होंगे नए पुलिस महानिदेशक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। डीजीपी ओपी सिंह को शाही तरीके से पारंपरिक परेड के साथ विदाई दी गई। ओपी सिंह यूपी के 58 वें सेवानिवृत्त होने वाले डीजीपी हैं। परंपरा के अनुरूप किंग्सवे डॉज कार को आइपीएस अधिकारी ने खींचकर उन्हें विदाई दी। डीजीपी ओपी सिंह की रिटायरमेंट के बाद डीजी स्तर के कई अधिकारियों के नाम रेस में हैं। ऐसे में अब हितेश चंद्र अवस्थी नए उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी बनेंगे। हितेश चंद्र अवस्थी 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीजीपी के तौर पर उनका कार्यकाल जून 2021 तक
डॉक्टर कफील के बोल देश के खिलाफ, जरूरी थी गिरफ्तारी: मोहसिन रजा
लखनऊ। अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान की गिरफ्तारी को योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने जायज ठहराया है। मोहसिन रजा ने कहा कि उनके बोल जहरीले हैं और देश के खिलाफ हैं। वह देश में एक समुदाय विशेष को गुमराह कर रहे हैं। उनके खिलाफ हमारे पास सबूत हैं। उनकी गिरफ्तारी जरूरी थी। मोहसिन रजा ने कहा कि वो कफील खान पहले से ही शक के घेरे में रहे हैं। जब से बीआरडी कॉलेज से निलंबित हुए हैं, तब से वह देश विरोधी मंचों पर देखे जा रहे हैं और लगातार
कुंभ मेले के सफल आयोजन से खुश योगी सरकार, की घोषणा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले के सफल आयोजन से सूबे की योगी सरकार खुश हैं। इसके मद्देनजर योगी सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन बोनस के तौर पर देने जा रही है। योगी सरकार ने दो दिन पहले केवल पुलिसकर्मियों के लिए यह घोषणा की थी। लेकिन अब सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को इसकी सौगात दी है। जानकारी मुताबिक कुंभ मेला-2019 आयोजन ने विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए कोई
अदनान सामी को पद्मश्री, तो पाक के मुसलमानों को पनाह क्यों नहीं: मायावती
लखनऊ। अदनान सामी को पद्श्री पुरस्कार मिलने के बाद छिड़े सियासी घमासान में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि अगर पाकिस्तानी मूल के गायक को नागरिकता और सम्मान मिल सकता है, तो पाकिस्तानी मुसलमानों को भी सीएए के तहत देश में पनाह मिलनी चाहिए। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान समी को जब भाजपा सरकार नागरिकता व पद्मश्री से भी सम्मानित कर सकती है, तो फिर जुल्म-ज्यादती के शिकार पाकिस्तानी मुसलमानों को वहां के हिन्दू, सिख, ईसाई आदि की तरह यहां सीएए के तहत पनाह क्यों नहीं दे सकती है? केंद्र सीएए पर
यशवंत सिन्हा की अगुआई में लखनऊ पहुंची गांधी शांति यात्रा
लखनऊ। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई गांधी शांति यात्रा सोमवार को लखनऊ पहुंची। समाजवाद पार्टी कार्यालय में सुबह से ही गांधी शांति यात्रा के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। भारतीय जनता पार्टी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में 9 जनवरी 2020 को मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से शुरू हुई यात्रा रविवार को इटावा पहुंची थी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अगुआई में जिसका जोरदार स्वागत हुआ था। दोपहर बाद सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता भी होगी, जिसमें यशवंत सिन्हा और अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। एनसीपी नेता शरद पवार ने गांधी शांति
गणतंत्र दिवस पर 368 पुलिस कर्मी समेत जेल विभाग के 101 अफसर होंगे सम्मानित
लखनऊ। 71वें गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अपने क्षेत्र में अच्छा और ईमानदारी से कार्य करने वाले 368 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर डीजीपी ओपी सिंह प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित करेंगे। पुलिस विभाग के 27 कर्मियों को प्लेटिनम, 67 को गोल्ड और 274 को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। इसके अलाव जेल विभाग के 101 अधिकारी और कर्मचारियों को भी प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में 60 यूनिफॉर्म कैडर और 41 नॉन यूनिफॉर्म कैडर के कर्मी शामिल हैं। डीजीपी ओपी सिंह एडीजी आगरा जोन अजय आनंद, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश, डीआईजी चित्ककूटधाम दीपक