मायावती ने किया ट्वीट-एलयू के पाठ्यक्रम में सीएए को शामिल करना गलत

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने लखनऊ विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में नागरिकता संशोधन कानून को शामिल करने का ट्वीट कर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर वह इसे वापस लेंगी। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर बहस तो ठीक है लेकिन कोर्ट में इस पर सुनवाई जारी रहने के बावजूद लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा इस अतिविवादित व विभाजनकारी कानून को पाठ्यक्रम में शामिल करना पूरी तरह गलत और अनुचित है। बसपा इसका सख्त विरोध करती है। यूपी के सत्ता में आने पर इसे अवश्य वापस ले लेगी।

Read More

गंगा हमारी आस्था ही नहीं, अर्थव्यवस्था भी है: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा हमारी आस्था ही नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था भी है, और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार गंगा यात्रा शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने आज लखनऊ में 5-कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास पर 27 से 31 जनवरी तक निकलने वाली गंगा यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाई और थीम सॉन्ग लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों के कारण उत्तर भारत देश की सबसे उर्वरा भूमि के रूप में विकसित हुआ है। गंगा बेसिन से देश के 40

Read More

अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने जनेश्वर मिश्र की 10 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं अखिलेश के साथ धर्मेंद्र यादव, रामगोविंद चैधरी, अहमद हसन, सीएल वर्मा, राजपाल कश्यप सहित हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहें। जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश और भारत की धरती पर भगवान कृष्ण समेत तमाम महापुरुष ने जन्म लिया है। जो भाषा राजनीति में इस्तेमाल

Read More

डंके की चोट पर कहता हूं जिसे विरोध करना है करेे, सीएए वापस नहीं होगा: अमित शाह

लखनऊ। लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में हो रही रैली में बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह जमकर दहाड़े। मंच पर पहुंचते ही अमित शाह ने भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि ये नारे देश को तोड़ने वालों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज डंके की चोट पर कहने आया हूं कि जिसको विरोध करना है करे, सीएए वापस नहीं होने वाला है। उन्होंने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा है। कांग्रेस, सपा, वसपा, टीएमसी भ्रम फैला रही है।

Read More

राष्ट्रीय एकता देश की अहम् जरूरतः मौलाना खालिद रशीद

लखनऊ। राष्ट्रीय एकता सम्प्रदायिक सौहार्द, देश व कौम की अहम् जरूरत है। यह हमारी शानदार व यादगार अतीत की कािबले फर्ख विरासत भी है और हमारे उज्जवल भविश्य की अमानत भी। इन शब्दों का इज्हार इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली चेयरमैन इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया फरंगी महल ने किया। वह राष्ट्रीय एकता के जज्बात को बढ़ावा देने के लिए आशियाना परिवार और विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक में सम्बोधन कर रहे थे। उन्होने कहा कि हम हिन्दुस्तानियों की पहचान इसी राष्ट्रीय एकता और मजहबी रवादारी की वजह से है। उन्होने कहा कि अवाम में

Read More

वीडीओ के छात्रों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने की दी चेतावनी

लखनऊ। लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पिकअप भवन पर आज वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के दौरान वहां मौजूद छात्रों का कहना है कि उनका रिजल्ट आने के बाद भी अभी तक उनके डाॅक्यूमेंट का वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। वेरिफिकेशन न होने की वजह से उनको आज तक ज्वाईनिंग नहीं हुई है। वहीं आज पिकअप भवन पर मौजूद प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि 28 अगस्त को उनका रिजल्ट आ गया है। लेकिन आज तक उनके डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं हुआ है और उनकी ज्वाईनिंग का कोई अता पता

Read More

पुलिस कमिष्नर की तैनाती पर मायावती ने कसा सरकार पर तंज़

लखनऊ। जन्मदिन के मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आए दिन यूपी में हत्या, लूट, रेप, गैंगरेप जैसी घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं पर तो बड़े पैमाने पर उत्पीडन हो रहा हैं। अब तो बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। मायावती ने कहा कि महिला उत्पीडन की खबरें मीडिया में ‘आटे में नमक’ के बराबर आ रही हैं। अगर पूरी खबरें आने लगे तो कानून व्यवस्था खराब होने के मामले में उत्तर प्रदेश देश का नंबर-1 राज्य घोषित होगा। यूपी में इस समय कानून

Read More

यूपी में फिल्म तान्हाजी को किया टैक्स फ्री

लखनऊ। तान्हाजी फिल्म को टैक्स-फ्री करने की काफी दिनों से उठ रही मांग को उत्तर प्रदेश सरकार ने मान लिया है। तान्हाजी मालुसरे के जीवन पर बनी फिल्म को न्च् में टैक्स फ्री कर दिया गया है। बता दें कि फिल्म तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर। छत्रपति शिवाजी महाराज के परममित्र और मराठा सरदार तान्हाजी मालुसरे के जीवन और युद्ध संघर्ष की कहानी पर आधरित है। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि यह फिल्म वीरता, त्याग की कहानी है। तान्हाजी की वीरता और उनके त्यागपूर्ण जीवन से सभी प्रेरणा प्राप्त कर सकें। इसलिए ब्ड ने फिल्म को टैक्स फ्री

Read More

उत्तर प्रदेश की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव, लखनऊ और नोएडा में कमिश्नर सिस्टम लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था के लिहाज से एक अहम फैसला लेते हुए राजधानी लखनऊ और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल बैठक के बाद सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट के इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 50 वर्ष से उत्तर प्रदेश में ‘स्मार्ट पुलिसिंग के लिये पुलिस आयुक्त प्रणाली की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि काफी पहले से सोचा जा रहा था कि नगरीय आबादी के लिये यह प्रणाली लागू होनी

Read More

एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता

मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार लखनऊ। शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के नटकुर पुलिया के पास पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मियों की फायरिंग में इनामी बदमाश मो0 शमीम हसन घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी धर्मेश शाही की टीम को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक स्कूटी से भाग रहे बदमाश को ैज्थ् ने धर दबोचा। 50 हजार के इनामी बदमाश शमीम हसन

Read More

Scroll Up