कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा पांच करोड़ यूजर्स की जानकारी चुराने के बाद फेसबुक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही फेसबुक पर साख का संकट भी मंडरा रहा है। डाटा लीक मामले में यूरोपीय संघ और ब्रिटेन की संसद के बाद अब अमेरिका में भी फेसबुक के खिलाफ इस संबंध में जांच शुरू हो गई है। संघीय व्यापार आयोग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या फेसबुक ने कैम्ब्रिज एनालिटिका को उपभोक्ताओं की जानकारियां देकर क्या कानून का उल्लंघन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक यदि आयोग ने फेसबुक को उल्लंघन का दोषी पाया तो उसे प्रति उल्लंघन
Category: विदेश
ISIS ने ली काबुल में हमले की जिम्मेदारी, 33 की मौत, 65 घायल
अफगानिस्तान में पारसियों के नव वर्ष के जश्न के बीच शिया मस्जिद की ओर जाने वाली एक सड़क पर बुधवार को हुए इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमले में कम से कम 33 लोग मारे गए हैं। जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद माजरो ने बताया कि पैदल आए एक आत्मघाती हमलावर के इस हमले में 65 लोग घायल भी हुए हैं। जिहादी वेबसाइटों पर नजर रखने वाले एसआईटीई खुफिया समूह के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट समूह ने ऑनलाइन जारी बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने दावा किया कि हमले का लक्ष्य ‘नवरोज का जश्न मनाने आए शियाओं को
लड़की से छेड़छाड़ करने के जुर्म में डॉक्टर की होगी बेंत से पिटाई
सिंगापुर में भारतीय मूल के एक फिजियोथेरेपिस्ट को एक किशोरी के साथ इलाज के दौरान छेड़छाड़ करने के मामले में 11 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उसे तीन बार बेंत भी मारी जाएगी। 43 वर्षीय ल्यूक मणीमारन देगाराजू ने एक साल पहले अपने क्लीनिक में फिजियोथेरेपी मसाज के दौरान 18 वर्षीय लड़की को अनुचित ढंग से छुआ था। फिजियोथेरेपिस्ट को बुधवार को सजा सुनाई गई है। द स्ट्रैट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक किशोरी पिछले साल 25 मार्च को (स्थानीय समयानुसार) 6 बजकर 20 मिनट पर पीठ और कूल्हे के दर्द का इलाज कराने क्लीनिक आई
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति पर अवैध तरीके से धन लेने का आरोप तय
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के खिलाफ लीबिया के तत्कालीन शासक मुअम्मर गद्दाफी से अपने चुनाव प्रचार के लिए अवैध तरीके से धन के मामले में प्राथमिक आरोप आज तय कर लिये गये हैं। न्यायिक अधिकारी ने बताया कि जांच की निगरानी कर रहे जजों ने पूर्व राष्ट्रपति पर 2007 में चुनाव प्रचार के लिए अवैध तरीके से धन प्राप्त करने, अप्रत्यक्ष भ्रष्टाचार और लीबियाई शासन से धन लेने के आरोप तय किए हैं। उक्त व्यक्ति इस संबंध में सार्वजनिक रूप से सूचना देने को अधिकृत नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले पेरिस के नान्तेरे थाने में भ्रष्टाचार-निरोधी
चीन में मिले 115000 साल पुराने हड्डी के औजार
चीन में मिले 1,15,000 साल पुराने हड्डी के औजारों के विश्लेषण से पता चला है कि देश में प्रागैतिहासिक मानवों द्वारा औजार बनाने की तकनीक कहीं अधिक परिष्कृत थी। प्लस वन पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, खुदाई में मिली हड्डियों के टुकड़ों पर मौजूद निशान हमें बताते हैं कि उस समय के मानव हड्डी की यांत्रिक संरचना से भली भांति परिचित थे। वे जानते थे कि उनसे उपकरण कैसे बनाएं। कनाडा में मांट्रियल विश्वविद्यालय के ल्यूक डोयन ने कहा, ‘पूर्वी एशिया में प्रागैतिहासिक काल की ये कलाकृतियां हड्डी को कच्चे माल के रूप में उपयोग कर
टेक्सास के ऑस्टिन में विस्फोट, एक घायल
अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन में कल (मंगवार) को एक धमाका हुआ। शाम को हुए इस धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया। ऑस्टिन- ट्राविस कंट्री की आपात सेवा ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन उसकी जान बच गयी है। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि पुलिस, एफबीआई और अन्य एजेंसियां विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंच गयी थी। अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी है कि यहां पहले पाये गये छह विस्फोट उपकरण आपस में जुड़े हुए थे।
भ्रष्टाचार मामलाः फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी पुलिस हिरासत में
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को फ्रांस पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। उनसे 2007 के चुनाव प्रचार के दौरान लीबिया के शासक मुअम्मर गद्दाफी से कथित तौर पर नोटों से भरे सूटकेस मिलने के आरोपों को लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ से करीबी तौर पर जुड़े सूत्र ने बताया कि सरकोजी को मंगलवार सुबह हिरासत में लिया गया। भ्रष्टाचार, धनशोधन और कर चोरी की जांच के विशेषज्ञ उनसे पेरिस के उपनगरीय शहर नानतेरे स्थित उनके कार्यालय में पूछताछ कर रहे हैं। सरकोजी हाल-फिलहाल तक इस मामले में पूछताछ संबंधी सम्मन का जवाब देने से इनकार करते करते
करोड़ों यूजर्स का डाटा चुराने वाली कंपनी के CEO सस्पेंड
अमेरिका में साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा चुराने वाली कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के सीईओ अलेक्जेंडर निक्स को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले फेसबुक ने भी ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में जीत में कथित मदद करने के आरोप में ‘कैम्ब्रिज ऐनलिटिकल’ को निलंबित कर दिया था। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक ब्रिटेन के चार न्यूज चैनल में ये खबर दिखाए जाने के बाद अलेक्जेंडर को संस्पेंड करने का फैसला किया गया। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने वाली एक कंपनी कैंब्रिज
डेटा लीक मामले में फेसबुक को एक ही दिन में लगा 395 करोड़ का झटका
डेटा लीक मामला सामने आने के बाद जहां एक तरफ पूरी दुनिया हैरान है तो वहीं दूसरी तरफ करोड़ों यूजर्स के डेटा लीक के चलते फेसबुक को भी बड़ा झटका लगा है। ख़बरों के मुताबिक, सोमवार को अमेरिकी सोशल मीडिया के शेयर करीब सात फीसदी टूट गए। इसके चलते शेयर की कीटत घटन की वजह से फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को एक दिन में करीब 395 अरब रूपये यानि 6.06 अरब डॉलर का भारी झटका लगा है। क्या है पूरा मामला दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की मदद करनेवाले ब्रिटेन की फर्म कैंब्रिज एनालिटिका पर 5 करोड़
चीन जल्द लाएगा वापस लौट आने वाली सैटेलाइट
चीन अपने तकनीकी विकास से दुनिया में सबसे आगे निकलने के लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में उसने 2020 तक एक बार छोड़े जाने के बाद वापस मिल जाने वाले उपग्रह बनाने का दावा किया है। चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी (सीएएसटी) के अध्यक्ष ज्हांग होंगताई ने पिछले हफ्ते चीन के आधिकारिक टीवी चैनल को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान इस संबंध में तकनीक का विकास करने के बेहद करीब है। इसका इस्तेमाल कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। ज्हांग ने कहा कि वापस मिल जाने वाले उपग्रह अंतरिक्ष की बायोलॉजी, मेडिसिन